HKRN News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत जल्द हो सकती है क्लर्क पदों पर भर्ती, ये रही पूरी जानकारी

Telegram Channel Join Now

HKRN News : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में यह कहा है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रदेश में क्लर्क पदों पर भर्ती की जा सकती हैं। यह उन्होंने प्रदेश में चल रही क्लर्कों की हड़ताल के चलते हुए कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में क्लर्कों की हड़ताल चलने से सभी डिपार्टमेंट ओं का काफी काम प्रभावित हुआ है, इससे रजिस्ट्रीयों के पंजीकरण का काम भी प्रभावित हुआ है। इसलिए उन्होंने वित्त विभाग के एचसीएस को कहा है कि यदि हड़ताल खत्म नहीं हो रही है तो हरियाणा क्वेश्चन रोजगार निगम के माध्यम से क्लर्क की नियुक्ति करवा दी जाए।

HKRN News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत जल्द हो सकती है क्लर्क पदों पर भर्ती, ये रही पूरी जानकारी
HKRN Clerk Bharti News

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत क्लर्क पदों पर भर्ती

जैसा कि उपमुख्यमंत्री जी ने कहा है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से क्लर्क पदों पर जल्द ही भर्ती करवाई जा सकती है अगर प्रदेश में कार्यरत क्लर्क कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म नहीं करते है। प्रदेश के वे सभी युवा जिन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर पंजीकरण कर रखा है और स्नातक पास है वह सभी इस भर्ती के आवेदन के लिए योग्य होंगे।

इस भर्ती के लिए अधिसूचना तभी जारी होगी अगर प्रदेश के क्लर्क अपनी हड़ताल पर बने रहते हैं और अपने सम्बंधित विभाग में नौकरी पर वापस नहीं लौटते हैं. क्लर्क का हड़ताल करने का कारण क्या है लिए उसके बारे में जानते हैं.

HKRN New Clerk Bharti News

हरियाणा प्रदेश में क्लर्क हड़ताल पर क्यों है?

हरियाणा में सरकारी विभागों में पक्के पदों पर भर्ती क्लर्क कर्मचारी काफी समय से अपनी सैलरी में ग्रेड पे को बढ़ाने के लिए हड़ताल पर बैठे हैं. क्लर्क संगठन के पदाधिकारी द्वारा कहा गया है कि हरियाणा सरकार उनकी यह मांगे मानने को फ़िलहाल तैयार नहीं है और जब तक प्रदेश सरकार उनके लिए ग्रेड पे को नहीं बढ़ती है तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।

यह रहेगी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल के तहत निकली हुई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से है –

  • Clerk : उम्मीदवार ने किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास किया हुआ हो। इसी के साथ आवेदक ने 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत विषय पढ़ा हुआ हो.

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के तहत निकली हुई विभिन्न भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के नियमों के तहत होगी।

  • आयु सीमा : 18 से 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये होगी चयन प्रक्रिया

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के द्वारा निकाली गई क्लर्क पदों की भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया HKRN के नियमों के अनुसार निम्न प्रकर से रहेगी।

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • स्किल टेस्ट (पदों के अनुसार)
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जो भी युवा क्लर्क पदों पर नियुक्ति चाहते हैं वे रेगुलर निगम की साइट पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment