HKRN News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा रोडवेज में जल्द होगी इन पदों पर भर्ती

Telegram Channel Join Now

HKRN News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। निगम के माध्यम से जल्द ही हरियाणा रोडवेज में खाली विभिन्न पदों को भरा जाएगा। हरियाणा प्रदेश के रोडवेज विभाग में जितने भी खाली पद हैं उनकी जानकारी के लिए सभी डिपो महाप्रबंधक को को पत्र लिखा गया है और सूची मांगी गई है।

अभी हाल ही में हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने वाले क्लर्क काफी समय से हड़ताल पर चल रहे हैं, जिसके कारण हरियाणा के सभी विभागों में कार्य बाधित हो रहा है। इसके लिए भी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर यह कर्मचारी अपनी हड़ताल नहीं बंद करते हैं तो प्रदेश में जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अस्थाई क्लर्क कर्मचारियों की भर्ती कर दी जाएगी।

जल्द शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

हरियाणा रोडवेज के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऐसा कहा गया ही कि सितंबर के महीने में इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आरंभ कर दिया जाएगा इस भर्ती प्रक्रिया में स्टेनो टाइपिस्ट क्लर्क टिकट वेरीफायर व अन्य खाली पदों की भर्ती की जा सकती है। 

इस मामले में चरखी दादरी डिपो के महाप्रबंधक ने कहा कि विभाग के द्वारा हरियाणा कौशल राजगार निगम के माध्यम से स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी, क्लर्क, टीवीएफ इत्यादि पदों को भरा जाएगा। महाप्रबंधक को प्राप्त पत्र में इन रिक्त पदों की की जानकारी मांगी गई है ताकि जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से इस भर्ती की प्रक्रिया को चालू किया जा सके।

वहीं रोडवेज विभाग में जो कर्मचारी हैं उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से हो रही भर्तियों का विरोध भी जताया है और कहा है कि कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने की वजह हरियाणा रोडवेज में पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए 

Leave a Comment