HKRN Grievance 2023 : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) लिमटेड, हरियाणा सरकार के द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके तहत हरियाणा राज्य के सभी सरकारी विभागों और राज्य सरकार के तहत काम करने वाले अन्य प्राइवेट/ सरकारी संस्थानों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत होने से पहले इन सभी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती को ठेकेदार के माध्यम से किया जाता था।

HKRN Grievance
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण करके आवेदन करना होता है। इसी तरह से जिस भी कंपनी को निगम के माध्यम से मैनपॉवर को चयनित करवाना होता है, तो उन्हें भी रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इसी के साथ निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर कंप्लेंट को दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया है। यदि किसी भी उम्मीदवार या कंपनी को किसी भी प्रकार की कोई भी कंप्लेंट दर्ज करनी हो तो वह वहां पर कर सकते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पर कोई भी उम्मीदवार या कंपनी किसी भी प्रकार की कंप्लेंट (HKRN Grievance) करना चाहते है या फिर की गई कंप्लेंट की स्थिति को जानना चाहते हैं, तो वो कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में पूरी डिटेल से हम इस पोस्ट में बताएंगे।
HKRN Grievance Portal Overview
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) की शुरुआत युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु की गई है।
पोर्टल का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल |
विभाग का नाम | हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग |
पोर्टल का कार्य | कच्चे कर्मचारियों की भर्ती |
पोर्टल शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
पोर्टल कांटेक्ट ईमेल आईडी | hkrn.gov@gmail.com |
HKRN Grievance Lodge कैसे करें?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर किसी भी कम्प्लेन को दर्ज करने के लिए आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये।
HKRN Grievance Lodge Step by Step Process
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ, जिसका लिंक हमने इम्पोर्टेन्ट लिंक्स वाले सेक्शन में दिया है।
स्टेप-2 : पोर्टल पर आपको मेनू टैब में Grievance का ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

स्टेप-3 : इसके बाद उम्मीदवार के सामने Lodge Grievance का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप-4 : इसके बाद आपके सामने निचे दिए गई इमेज वाला पेज खुल जाएगा, जहाँ पर आपको Are You? वाले सेक्शन में Register Candidate/ Department में से विकल्प जो भी विकल्प चुनना है वो चुन लेना है।

स्टेप-5 : इसके बाद आपके सामने निचे दिए गई इमेज वाला पेज खुल जाएगा, जहाँ पर आपको Are You? वाले सेक्शन में Register Candidate/ Department में से विकल्प जो भी विकल्प चुनना है वो चुन लेना है।
स्टेप-6 : इसके बाद अगर आप कैंडिडेट विकल्प का चुनाव करते हैं तो आपके सामने मोबाइल नंबर भरने का विकल्प आएगा, जैसा कि निचे दिखाया गया है। अगर डिपार्टमेंट का चुनाव करते हैं तो डिपार्टमेंट का नाम और मोबाइल नंबर भरने का विकल्प आएगा. सही जानकारी भर कर सबमिट पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-7 : इसके बाद आप जो भी कंप्लेंट करना चाहते है वो लिख कर सबमिट कर सकते हैं।
HKRN Grievance Status Check (Track Status Complaint) कैसे करें?
अगर आपने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर ऑनलाइन Grievance को दर्ज किया है और आप उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो वो भी पोर्टल पर विजिट करके कर सकते हैं. इसके लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये।
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ।
स्टेप-2 : पोर्टल पर आपको मेनू टैब में Grievance का ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप-3 : इसके बाद मेनू बार में आपको Track Status Complaint का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप-4 : यहाँ पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर देना है और OTP वेरीफाई कर लेना है।
स्टेप-5 : इसके बाद आपके सामने आपकी कंप्लेंट का स्टेटस खुल जाएगा। इस तरह से आप ऑनलाइन अपनी कंप्लेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
HKRN Grievance 2023 Important Links
HKRN Portal लिंक | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Grievance Status Check लिंक | यहाँ देखें |
HKRN Grievance लिंक | यहाँ देखें |
HKRN फॉर्म स्टेटस लिंक | Application Status |
HKRN Updates | यहाँ देखें |
HKRN Grievance FAQ
HKRN Grievance स्टेटस चेक कैसे करें?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर अपने द्वारा की गई कम्प्लेन का स्टेटस चेक करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है, जिसकी पूरी जानकरी इस पोस्ट में कवर की गई है।
HKRN पोर्टल पर कौन Grievance दर्ज कर सकता है?
उम्मीदवार और डिपार्टमेंट दोनों के द्वारा दर्ज किया जा सकता है।