Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary 2023 : हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से नौकरी प्रदान करने के लिए Haryana Kaushal Rojgar Nigam Limited (HKRN) की शुरुआत की गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना के बाद से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, वैधानिक संस्थाओं, निगमों, राज्य के विश्विद्यालयों और सरकार के नियंत्रण में आने वाली अन्य एजेंसियों में आउटसोर्सिंग श्रेणी की भर्ती HKRN Portal के माध्यम से करवाई जा रही है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल (Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal) की शुरुआत साल 2021 के दिसम्बर महीने में की गई थी। तब से अब तक अनेक पदों को इस पोर्टल के माध्यम से भरा जा चूका है और बहुत से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा चूका है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत होने से अब युवाओं को कहीं और धक्के खाने की जरुरत नहीं रही है। युवा जिन भी पदों के लिए योग्यता रखते हैं, उनके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार पाने वाले युवाओं के यह जान ने की जिज्ञासा अवश्य ही होगी कि निगम के माध्यम से रोजगार मिलने पर उनको सैलरी कितनी प्रदान की जाती है। निगम के तहत चयनित उम्मीदवारों को “निगम रेट” के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary के बारे में पूरी जानकारी हमने इस पोस्ट में कवर की है।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal Overview
जैसा कि हमने ऊपर बताया है हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत राज्य के युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में रोजगार प्रदान करने हेतु की गई है।
पोर्टल का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल |
पोर्टल की शुरुआत | 2021 |
विभाग का नाम | हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग |
पोर्टल का कार्य | कच्चे कर्मचारियों और प्राइवेट सेक्टर भर्ती |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | शून्य |
पोर्टल शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Portal क्या है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरूआत प्रदेश के विभिन्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने हेतु की गई है. इस पोर्टल की शुरुआत होने से पहले राज्य में कच्चे कर्मचारी की भर्ती जिन्हें Haryana DC Rate की भर्ती भी कहा जाता है, वे ठेकेदार के माध्यम से की जाती थी।
सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों की भर्तियों में भ्रष्टाचार को खत्म करने और ठेकेदारी की प्रथा को खत्म करके नौकरियों में पारदर्शिता को लाने के लिए HKRN Portal की शुरूआत की गई है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत इन विभागों में होगी भर्ती
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत राज्य के निम्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती समय-समय पर की जाएगी।
- प्रदेश के सभी संस्कारी संस्थाएं
- प्रदेश के सभी बोर्ड
- वैधानिक संस्थाएं
- प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों
- राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित की जाने वाली एजेंसी
हरियाणा कौशल रोजगार निगम एंटरप्राइज पोर्टल के तहत राज्य में प्राइवेट सेक्टर की भर्तियां की जाएंगी।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न पदों के लिए समय-समय पर भर्ती निकाली जा रही है। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार का HKRN Portal पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। जिन भी उम्मीदवार का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाता है वे अपनी योग्यता अनुसार निकलने वाली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निम्न पदों पर भर्ती की गई है और आगे भी इन पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ
- टेक्निकल एसोसिएट्स
- लेबोरेटरी सुपरवाइजर
- लेबोरेटरी अटेंडेंट
- पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी व अन्य शिक्षक पद
- स्पोर्टस प्रोफेशनल्स
- स्पोर्ट्स कोच
- चपड़ासी, कंडक्टर, ड्राइवर
- अन्य ग्रुप सी और डी पद
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary (Nigam Rate)
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के गठन से पहले प्रदेश के सरकारी संस्थानों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकार के तहत काम करने वाले एजेंसी में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती को डीसी रेट (डीसी दर) की भर्ती कहा जाता था जो कि ठेकेदार के माध्यम से करवाई जाती थी। इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को वेतन डीसी रेट के हिसाब से दिया जाता था।
जब से HKRN पोर्टल का गठन हुआ है तब से इन सभी कर्मचारियों की भर्ती पोर्टल के माध्यम से करवाई जाती हैं और चयनित उम्मीदवारों को सैलरी निगम रेट के आधार पर दी जाती है। यानि कि अब “डीसी दर” के हिसाब से सैलरी ना दे कर नई दरों के हिसाब से वेतन दिया जाएगा, जिन को ‘निगम मजदूरी दरें’ कहा जाएगा।
निगम मजदूरी दरों के हिसाब से राज्य के सभी जिलों, चंडीगढ़ और दिल्ली को मिला कर दरों को कुल तीन वर्ग (केटेगरी) में विभाजित कर दिया गया है। ये वर्ग इस प्रकार से हैं –
डिस्ट्रिक केटेगरी | जिले का नाम |
Category I | गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, हरियाणा सरकार के अधीन दिल्ली और चंडीगढ़ ऑफिस |
Category II | पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अम्बाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी, जींद |
Category III | महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूहं, चरखी दादरी |
Base Wage Rate and Nigam Wage Rate (Before Increase)
जिलों के विभिन्न समूहों के हिसाब से बेस वेज दर निचे दी गई तालिका के हिसाब से होती थी –

जॉब रोल के हिसाब से New Nigam Wage Rate निचे तालिका में दी गई है –

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया गया है। ये बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 सितम्बर 2023 से लागु किया जाएगा। इसके तहत जिन कर्मचारियों का अनुभव 10 साल से अधिक है उन के वेतन में 20% प्रतिशत वृद्धि की गई है और जिन कर्मचारियों के पास 5 से 10 साल का अनुभव है, उनके वेतन में 10% बढ़ोतरी की गई है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary After Increase (New Nigam Rate)
हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा कर्मचारियों की सैलरी को 1 सितंबर 2023 से बढ़ाने का एलान किया है, इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है जिसे आप निचे देख सकते हैं. सैलरी बढ़ोतरी के बाद निगम रेट इस प्रकार से रहेंगे –

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary Important Links
HKRN Salary Increase Notice | यहाँ देखें |
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary Details | यहाँ देखें |
HKRN Portal | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Registration | यहाँ देखें |
HKRN Status Check | Application Status |
HKRN Updates | यहाँ देखें |
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary FAQ
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Salary Per Month कितनी है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकलने वाली भर्ती के लिए सैलरी 17000 रूपये से ले कर 30000 रूपये तक दी जाती है।
HKRN Salary को कितने लेवल में बांटा गया है?
चार लेवल में जिलों के हिसाब से।
Jind tuble opretor ki sary nhi aai h 3 months s