HKRN SDE Vacancy 2023 : हरियाणा सरकार में विभिन्न सरकारी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए Haryana Kaushal Rojgar Nigam Limited HKRN की शुरुआत की गई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अनेक पदों पर भर्ती की जाती है, इनमें से इस पोस्ट में हम Sub Divisional Engineer (SDE) सिविल इंजीनियर भर्ती के बारे में जानकारी देंगे। जो भी उम्मीदवार निगम के माध्यम से जारी की गई भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे योग्यता को जाँच कर पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर के आवेदन कर सकते हैं।
HKRN SDE Vacancy 2023
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल के तहत समय-समय पर कई पदों पर नई भर्तियां निकाली जाती रहती हैं। निगम के द्वारा जो भी नई भर्ती निकाली जाती है उसकी सुचना हम अपनी इस वेबसाइट पर अपडेट कर देते हैं। इस पोर्टल के तहत जिन भी पदों पर भर्ती की जाती है वह कॉन्ट्रैक्ट आधारित होती है।

HKRN SDE Vacancy 2023 Overview
पोर्टल का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) |
पोस्ट का नाम | Sub Divisional Engineer (SDE) |
आवेदन शुरू | सितम्बर 2023 |
आवेदन खत्म | अक्टूबर 2023 |
कुल पद | 50 |
जॉब का स्थान | हरियाणा |
भर्ती प्रकार | कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN SDE Vacancy 2023 पोस्ट नाम
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल के तहत विभिन्न विभागों में Sub Divisional Engineer (SDE) पदों की भर्ती की जाएगी, जिले वाइज पदों की सूचि निम्न प्रकार से है –
जिले का नाम | कुल पद |
अम्बाला | 4 |
यमुनानगर | 6 |
कुरुक्षेत्र | 5 |
रोहतक | 1 |
झज्जर | 1 |
सोनीपत | 2 |
भिवानी | 3 |
चरखी दादरी | 1 |
करनाल | 2 |
पानीपत | 1 |
कैथल | 2 |
हिसार | 2 |
फतेहाबाद | 1 |
सिरसा | 3 |
जींद | 2 |
गुरुग्राम | 1 |
महेंद्रगढ़ | 4 |
रेवाड़ी | 4 |
फरीदाबाद | 1 |
नूहं | 2 |
पलवल | 2 |
HKRN SDE Vacancy 2023 शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल के तहत निकली हुई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से है –
- JSub Divisional Engineer (SDE) : उम्मीदवार ने किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी सम्बंधित विषय (सिविल इंजीनियर) में डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन पास किया हुआ हो। इसी के साथ आवेदक ने 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत विषय पढ़ा हुआ हो.
HKRN SDE Vacancy 2023 आयु सीमा
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के तहत निकली हुई विभिन्न भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के नियमों के तहत होगी।
- आयु सीमा : 18 से 42 वर्ष
HKRN SDE Vacancy 2023 सैलरी
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के तहत जिन भी उम्मीदवारों का Sub Divisional Engineer (SDE) पोस्ट के लिए चयन किया जाएगा, उनको सैलरी निगम के नियमों के आधार पर दी जाएगी।
HKRN SDE Vacancy 2023 आवेदन शुल्क
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना अनिवार्य है।
- UR/ Other Candidates : 236 रूपये
जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पोर्टल पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना है और निकाले गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
HKRN SDE Vacancy 2023 चयन प्रक्रिया
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया HKRN के नियमों के अनुसार रहेगी। जिस हिसाब से पदों के लिए आवेदन माँगा जाएगा उनकी चयन प्रक्रिया पदों के हिसाब से अलग-अलग रहेगी। आवेदन प्रक्रिया में लगभग नीचे दिए गए स्टेप्स रहने वाले है –
- शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
HKRN SDE Vacancy 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल के द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल पर चले जाएँ।
- वहां पर आपको Job Advertisement का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने जिस भी पोस्ट के लिए भर्ती निकाली गई है उनकी लिस्ट खुल जाएगी।
- यहाँ पर आपको जिस भी भर्ती के लिए आवेदन करना है उसके सामने दिए गए अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- यहाँ पर आपके सामने परिवार पहचान पत्र आईडी भरने का विकल्प दिखाई देगा, यहाँ पर आपको फैमिली आईडी भरने के बाद अपना नाम सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर सबमिट कर देना है।
यह भी देखिए –
HKRN SDE Recruitment 2023 Important Links
आवेदन | आवेदन |
HKRN Portal | https://.hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Portal Registration | Registration |
HKRN SDE Vacancy अधिसूचना | अधिसूचना |
HKRNL Enterprises Portal (प्राइवेट जॉब्स) | HKRNL Enterprises Portal |
HKRN Updates | यहाँ देखें |
HKRN SDE Vacancy 2023 FAQ
HKRN SDE Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) पोर्टल द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। पूरी जानकारी के लिए ऊपर दिए गए पोस्ट को पढ़ें।
HKRN SDE Vacancy 2023 की अधिसूचना को कब जारी किया गया है?
Sub Divisional Engineer (SDE) सिविल इंजीनियर भर्ती के लिए अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश कर दिया गया है।