HKRN Selection Process 2023 : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों (Group C & Group D) की भर्ती करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई थी. इस निगम की शुरुआत हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत की गई है। इस योजना की शुरुआत होने से पहले राज्य में इन सभी प्रकार की भर्तियों को डीसी रेट के माध्यम से करवाया जाता था। इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य हरियाणा राज्य में बेरोजगारी की दर को कम करना और युवाओं को नौकरी के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।

HKRN Selection Process 2023
जुलाई 2023 में हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जाने वाली भर्ती की निति में संसोधन करने की बात कही और सरकार के द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के अलावा अन्य अफसर पदों की भर्ती के लिए भी कहा गया है. संसोधित निति के तहत नए और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी।
हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया करवाने के लिए HKRN Portal की शुरुआत की गई है। हरियाणा प्रदेश के जो भी युवा उम्मीदवार हैं जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से निकलने वाली भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है।
HKRN Portal Overview
योजना का नाम | Haryana Kaushal Rojgar Yojana |
पोर्टल का नाम | Haryana Kaushal Rojgar Nigam Limited (HKRN) |
पोर्टल की शुरुआत | 2021 |
विभाग का नाम | हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग |
पोर्टल का कार्य | अनुबंध आधारित भर्ती |
पोर्टल शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | शून्य |
हेल्पलाइन नंबर | 01724041234 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Selection Process 2023
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने के लिए जो भी युवा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद निकलने वाली भर्तियों के लिए अप्लाई करते हैं उनके लिए निगम के द्वारा चयन प्रक्रिया (HKRN Selection Process) निर्धारित की गई है। HKRN Selection Process किस तरह से कार्य करता है इसकी जानकरी हम इस पोस्ट में कवर करेंगे।
हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करवाई जाने वाली भर्ती के लिए आउटसोर्सिंग नीति को तैयार किया है, जिसे “Deployment of Contractual Persons Policy 2022” नाम दिया गया है. इस पॉलिसी की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2022 से कर दी गई है। प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करवाई जाने वाली भर्तियों को आउटसोर्सिंग भर्ती की जगह पर “Contractual Deployment” माना जाएगा।
HKRN Selection Criteria
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है. निगम के तहत जिन भी पदों की भर्ती की जाएगी उसके लिए चयन प्रक्रिया में कोई भी टेस्ट या इंटरव्यू नहीं होगा। अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा, फिर HKRN Selection Criteria क्या है? चलिए इसके बारे में बताते हैं।
चयन प्रक्रिया में विभिन्न के पैरामीटर के आधार पर अंकों का आवंटन किया गया है। पैरामीटर के आधार पर उम्मीदवार को जितने अधिकतम अंक दिए जाएंगे वो निचे तालिका में दिए गए हैं।
पैरामीटर | अधिकतम अंक |
सालाना परिवार की आय | 40 अंक |
उम्मीदवार की आयु | 15 अंक |
आवश्यक योग्यता के अलावा अन्य कौशल योग्यता | 20 अंक |
सामाजिक आर्थिक मापदंड | 5 अंक |
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा | 10 अंक |
Ease of Deployment – संबंधित जिले के रहने वाले उम्मीदवार | 10 अंक |
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY) लाभार्थी | 50 अंक |
कुल अंक | 150 अंक |

HKRN Selection Process में उपर दिए गए पैरामीटर के हिसाब से अगर दो उम्मीदवार के बराबर अंक बनते हैं, तो उन दोनों में से किसका चयन किया जाएगा? वह चयन प्रक्रिया निम्न रूप से लागु की जाएगी –
- मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक जिसकी आयु अधिक होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदन कर्ता जिसके परिवार की सालाना आय कम होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक जो कि रूरल (Rural) एरिया से होगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
Annual Family Income Marks Weightage (सालाना परिवार की आय के तहत अंक)
कौशल रोजगार निगम के तहत की जाने वाली भर्तियों में उम्मीदवार को, परिवार की सालाना आय के हिसाब से न्यूनतम 10 अंक और अधिकतम 40 अंक देने का प्रावधान किया गया है। ये अंक इस प्रकार से दिए जाएंगे –
परिवार की सालाना आय | अधिकतम अंक |
1 लाख 80 हजार तक | 40 अंक |
1 लाख 80 हजार से 2 लाख 50 हजार तक | 30 अंक |
2 लाख 50 हजार से 4 लाख तक | 20 अंक |
4 लाख से अधिक | 10 अंक |
Age of the Candidate Marks Weightage (उम्मीदवार की आयु के तहत अंक)
कौशल रोजगार निगम के तहत की जाने वाली भर्तियों में उम्मीदवार को उसकी आय के हिसाब से न्यूनतम 10 अंक और अधिकतम 40 अंक देने का प्रावधान किया गया है। ये अंक इस प्रकार से दिए जाएंगे –
उम्मीदवार की आयु | अधिकतम अंक |
18 से 24 वर्ष | 40 अंक |
24 से 30 वर्ष | 10 अंक |
30 से 36 वर्ष | 15 अंक |
36 से 42 वर्ष | 10 अंक |
42 वर्ष से अधिक | 0 अंक |
Skill Qualification beyond the Essential Qualification (आवश्यक योग्यता के अलावा अन्य कौशल योग्यता के तहत अंक)
कौशल रोजगार निगम के तहत की जाने वाली भर्तियों में उम्मीदवार को उनकी कौशल योग्यता के आधार पर अधिकतम 20 अंक प्रदान किये जाएंगे। इसके तहत जिन भी आवेदक के पास किसी भी ITIs/ SCVT University/ SSC से मान्यता प्राप्त कोई भी NCVT/ SCVT Skill Certificate हो।
सामाजिक आर्थिक मापदंड के तहत अंक
सामाजिक आर्थिक मापदंड के आधार पर उम्मीदवार को 5 अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत अंक प्राप्त करने के लिए निम्न शर्तें लागू होंगी –
- उम्मीदवार विधवा हो।
- उम्मीदवार अपने परिवार का पहला या दूसरा बच्चा हो, जिसके पिता की मृत्यु उनके 42 साल पूरे होने से पहले हो गई हो।
- उम्मीदवार अपने परिवार का पहला या दूसरा बच्चा हो, जिसके पिता की मृत्यु आवेदक की उम्र 15 साल पूरा होने से पहले हो गई हो।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा के आधार पर अंक
इसके तहत उम्मीदवार द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों का 10% अंक प्रदान किये जाएंगे, जो कि अधिकतम 10 अंक तक दिया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर उम्मीदवार की सीटी परीक्षा में 60 अंक आते हैं तो उसे 60 अंक का 10% यानी कि 6 अंक प्रदान किए जाएंगे।
Ease of Deployment – नौकरी से संबंधित जिले के रहने वाले उम्मीदवार को दिए जाने वाले अंक
उम्मीदवार जिस जिले में निकलने वाली नौकरियों के लिए आवेदन करता है और उसी जिले में रहता है तो उम्मीदवार को 10 अंक प्रदान किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत मिलने वाले अंक
भी परिवार जो मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उठान योजना के तहत लाभार्थी हैं उन परिवार के आवेदक को अधिकतम 50 अंक प्रदान किए जाएंगे।
हाल ही में HKRN Selection Process की निति में बदलाव करने की बात कही गई है, जिसके तहत चयन प्रक्रिया में 150 अंको की जगह 10 अंक किये जाएंगे। जैसे ही इस बारे में कोई नोटिस आता है हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
HKRN Selection Process 2023 Important Links
HKRN Portal | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN Registration | यहाँ देखें |
HKRN फॉर्म स्टेटस | Application Status |
HKRNL Enterprises Portal (प्राइवेट जॉब्स) | HKRNL Enterprises Portal |
HKRN Updates | यहाँ देखें |
HKRN Selection Process 2023 FAQ
HKRN Selection Criteria क्या है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न पदों की भर्ती करने के लिए एक चयन प्रक्रिया निति बनाई गई है, जिसके तहत कुल 150 अंकों का आवंटन किया गया है, जिसकी पूरी जानकरी आप उपर पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा किन पदों पर भर्ती की जाती है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा राज्य के सरकारी विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर कच्चे कर्मचारियों की भर्ती की जाती है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम भर्ती प्रक्रिया क्या है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती के लिए प्रक्रिया को निगम द्वारा तय किया गया है. भर्ती प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है. भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी ऊपर पोस्ट में पढ़ें।
Haryana kosal rojgar nigam